अपराध दर्पणखास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

परेशान पत्नी ने दो लाख की सुपारी देकर करा दी पति की हत्या:आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। पनागर थाना अंतर्गत श्रीमति उषा मिश्रा ने रिपेार्ट दर्ज करायी कि उसका पति नरेश कुमार मिश्रा शाम को घर से बिना बताये कहीं चले गए है, तलाश करने पर कुछ पता नहीं चला सूचना पर गुमइंसान का मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया.बेलखाडू रोड के किनारे खेत में एक व्यक्ति का कटा हुआ सिर पडे होने की सूचना पर थाना प्रभारी पनागर आरके.सोनी स्टॉफ के साथ मौके पर पहुचे, मृतक की शिनाख्तगी के प्रयास किये गये तो मृतक ग्राम मचला निवासी नरेश मिश्रा उम्र 40 वर्ष के रूप में हुई। मृतक के धड़ की तलाश की गई तो रोड के दूसरी तरफ मृतक का धड़ दिखाई दिया,आसपास काफी खून फैला हुआ था, पास ही शराब का एक खाली पाव भी पड़ा मिला है। जांच में पता चला कि मृतक नरेश मिश्रा खेती किसानी करता था कुछ समय पूर्व ही आधा एकड़ खेत बेचकर एक बुलेरो खरीदी थी, बुलेरो को स्वयं किराये पर चलाता था। अज्ञात आरोपी के विरूद्ध हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया  गया। टीम को जांच के दौरान ज्ञात हुआ कि मचला गॉव का अखिलेश उर्फ अक्कू विश्वकर्मा मृतक नरेश कुमार मिश्रा के साथ रात 8 बजे के बाद देखा गया था, यह जानकारी लगते ही संदेही अखिलेश उर्फ अक्कू विश्वकर्मा को अभिरक्षा में लेते हुये सघन पूछताछ की गयी तो अखिलेश विश्वकर्मा ने अपने दोस्त नरेश कुमार मिश्रा की फरसे से गला काट कर हत्या करना स्वीकार करते हुये बताया कि नरेश ने वर्ष 2019 में उसकी भाभी के साथ दुराचार करने का प्रयास किया था, तभी से वह नरेश से रंजिश रखता था, नरेश कुमार मिश्रा  अपनी पत्नि उषा मिश्रा के साथ भी आये दिन शराब पीकर मारपीट करता था जिससे उषा मिश्रा भी काफी परेशान थी, नरेश मिश्रा के एक अन्य महिला से भी सम्बंध थे, नरेश की पत्नि उषा मिश्रा ने 8-10 दिन पूर्व उससे कहा कि मै अपने पति से काफी परेशान हूॅ तुम मेरे पति को मार दो मैं तुम्हें 2 लाख रूपये दूंगी, उसे भी नरेश से बदला लेना था इसलिये वह तैयार हो गया तो उषा ने उसे एक फरसा दिया था जिसे उसने अपने पास रख लिया था। रात लगभग 8 बजे उसने फोन कर नरेश मिश्रा को शराब पीने के लिये श्याम मिश्रा के खेत में बुलाया, नरेश मिश्रा के आने पर हम दोनो ने बैठकर शराब पी, नरेश को उसने ज्याद पिलाई, जब नरेश अधिक नशे में होकर जमीन में लेट गया तो कुछ ही दूरी पर पूर्व से आम के पेड के नीचे छिपाकर रखे फरसे से 4 बार हमला करके नरेश की गर्दन काट दी, जब खून निकलना बंद हो गया तो नरेश की मुंडी उठाकर उसने सुखचैन के पीछे स्थित अशोक पटेल के खेत मे ले जाकर फेंक दिया, ताकि सुखचैन एवं सुखचैन के लडके पर पुलिस का शक जाये क्योंकि सुखचैन नरेश से मनमुटाव रखता था। हत्या करने के बाद फरसा ले जाकर नरेश मिश्रा की बाड़ी में फेंक दिया एवं नरेश की पत्नि उषा को फोन कर बता दिया कि काम हो गया है। नरेश की पत्नि उषा मिश्रा को अभिरक्षा मे लेकर पूछताछ की गयी तो पति से परेशान होकर पति के दोस्त अखिलेश विश्वकर्मा को 2 लाख रूपये देने का कहकर पति की हत्या कराना स्वीकार किया। अखिलेश विश्वकर्मा की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त फरसा एवं घटना के वक्त उपयोग में लाये गये 2 मोबाईल जप्त करते हुये प्रकरण में दोनों को विधिवत गिरफ्तार कर मान्नीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page