अपराध दर्पणखास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेशसिहोरा दर्पण

पहले पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट:फिर फंदा लगाकर की आत्महत्या

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता । जबलपुर जिले के सिहोरा थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 3 स्थित कंकाली मोहल्ला निवासी में गुरुवार देर शाम पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। साथ ही आरोपी पति भी घर में ही फासी  लाकर खुदकुशी कर ली। जब इस घटना को परिजनों ने इस हालात में देखा तो सभी के होश उड़ गए। इस घटना की सूचना मिलते ही तत्काल सिहोरा पुलिस मौके पर पहुंची एवं घटना को उच्च स्तरीय अधिकारियों को अवगत करवाया गया। मृतकों के शवों का पंचनामा कर उक्त मामले को विवेचना में लेकर जाँच शुरू कर दी गई हैं। फिहलाल घटना को देख कर यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि पति ने अपनी पत्नी का गला घोंटकर उसे मौत के घाट उतारा। फिर स्वयं को फाँसी लगा ली। दोनों शवों का पोस्टमार्टम शुक्रवार को कराया जाएगा। पीड़ित परिवार के सदस्य का कहना – कंकाली मोहल्ला निवासी रघुनाथ चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि मेरी बस स्टेण्ड में वेल्डिंग की दुकान है। मेरा बेटा राजेश चौधरी उम्र 32 वर्षीय भी उसी दुकान में काम करता था। रघुनाथ की पत्नी तुलसा बाई और बेटी मंजू रिश्तेदारी में गए हुऐ थे। दोपहर में बेटा राजेश और बहू ललता चौधरी उम्र 28 वर्षीय घर पर थे। दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। आसपास के लोगों ने विवाद की आवाज सुनी, तो मुझें जानकारी दी। लगभग पांच बजे रघुनाथ घर पहुंचा,तो देखा कि बहू ललता का शव बिस्तर पर पड़ा था। वहीँ राजेश का शव फंदे पर लटक रहा था। आसपास के लोगों की मदद के साथ पुलिस को सूचना दी गईं। सिहोरा पुलिस के अनुसार राजेश और उसकी पत्नी ललता में किसी बात पर विवाद हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि राजेश अपना आपा खो बैठा और उसने पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद ही घर की छत पर लगे पाइप में फंदा लगाया और  लटककर अपनी जान दे दी। राजेश की पहली पत्नी ने उसे छोड़़ा दिया था यह इसकी दूसरी पत्नी थीं पुलिस को प्रारंभिक जांच में पता चला कि राजेश का पहले विवाह हो चुका था, लेकिन पत्नी और उसके बीच विवाद होते थे, जिस कारण पहली पत्नी ने उसे तलाक दे दिया था। इनका कहना – घटना स्थल को देखकर प्रथम दृष्टया यह प्रतीत हो रहा है कि पति ने पहले पत्नी की हत्या की और फिर खुद फंदे पर लटककर जान दे दी। दोनों शवों का शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौतो की पुष्टि हो पायेगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page