बीजाडोगरी गंगाझिरिया सिद्ध क्षेत्र धाम में:श्रीरामचरित मानस विराट महायज्ञ का 23 वां आयोजन

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता जबेरा। बीजाडोगरी गंगाझिरिया सिद्ध क्षेत्र धाम मे 23 वाँ महायज्ञ 21 दिवसीय श्रीरामचरित मानस महायज्ञ व् विराट मानस सम्मेलन की कलशयात्रा गुरुवार की शाम को छोटे सरकार मंहत श्री राम अनुग्रह दास जी के सान्निध्य में निकाली गई। कलशयात्रा बीजाडोगरी खेरमाता मंदिर,राम जानकी मंदिर व् देवताओं के पूजन के बाद यज्ञ स्थाल पहुंची। इस भव्य कलशयात्रा मे 108 कन्या सिर पर कलश रखकर चल रही थी। महिलाएं भजन संकीर्तन करते हुए कलशयात्रा मे शामिल थी। वहीं पुरूष राम धुन रामनाम संकीर्तन करते हुए साथ साथ चल रहे थे गंगाझिरिया सिद्ध धाम के श्री श्री 1008 मंहत श्री राम अनुग्रह दास महाराज जी यज्ञाचार्य पं सतोष प्यासी सहित श्रद्वालुओ की बडी संख्या उपस्थित रही। आपको बता दे कि 21 दिवसीय भव्य धार्मिक आयोजन 13 जनवरी से 5 फरवरी तक चलेगा। जिसमें श्रीरामचरित मानस महायज्ञ के विराट मानस सम्मेलन आयोजन किया जाएगा वहीं प्रवचन माला कार्यक्रम 15 जनवरी से 17 मे बुदेली रत्न उजयार सिंह दाज्यू व् 18 जनवरी से 19 जनवरी पं रामदास मिश्रा कनियाँ पटी 21जनवरी से 24 जनवरी तक पं महेन्द्र दुवे शास्त्री मगरोन 25 जनवरी से 30 जनवरी तक पं ब्रजेश दुवे शास्त्री राष्ट्रीय प्रवक्ता मगरोन 1 फरवरी से 3 फरवरी तक पं प्रभुदयाल पाठक आफचंद गुफा सागर के प्रवचन होगें। मंहत श्री राम अनुग्रह दास जी के परम सानिध्य मे यह पूरा भव्य धार्मिक आयोजन होगा। नए साल मे श्रीरामचरित मानस विराट महायज्ञ का 23 वां मे आयोजन है क्षेत्र वासी व् ग्राम वासियों के सहयोग से निरंतर नए साल के प्रथम सप्ताह मे आयोजित किया जाता हैं



