जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेशसिहोरा दर्पण

स्वच्छ सर्वेक्षण-2022 के लिए सिहोरा नगर पालिका ने कसी कमर:चित्रों से निखारी जा रही दीवारे

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता सिहोरा। स्वच्छ सर्वेक्षण-2022 में ज़ोन के 25000 से 50000 जनसंख्या की आबादी वाले नगरो में सिहोरा नगरपालिका ने 61st स्थान हासिल किया किया था। जिसे बरकरार रखने और स्वच्छता से संबंधित अन्य मामलों में नंबर वन आने के लिए नगर पालिका सिहोरा ने फिर से कमर कस ली है। जिसके तहत नगर पालिका द्वारा नगर को स्वच्छ करने का काम किया जा रहा है।जिसके लिए शहर की दीवारों को रंग बिरंगे चित्र बनाकर उन्हें निखारा जा रहा है। इस काम को और गतिमान करने का निर्देश नगर पालिका के संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिया है।सौंदर्यीकरण से शहर का रूप सुंदर और आकर्षक होता है, जिसका सकारात्मक परिणाम नगर की स्वच्छता के लिए बेहतर वातावरण तैयार करना होता है। इन सभी बातों को लक्ष्य के रूप में लेते हुए स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 की तैयारियां सिहोरा नगर में की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page