सिहोरा में ताजा मामला:वर्षो से जमे अधिकारी …

ट्रांसफर होने के बाद भी दूसरे अधिकारी को चार्ज देने में हीला हवाली क्यों
जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता सिहोरा। जबलपुर जिले में कुछ शासकीय कार्यालयों में अधिकारी/कर्मचारियों से तबादले होने के बाद भी नहीं छोड़ा जा रहा कार्यालय। सिहोरा में ताजा मामला सामने आने पर लिया तत्काल निर्णय। सिहोरा तहसील कार्यालय अंतर्गत आने वाले वेयर हाउस प्रभारी पद पर नियुक्त जेपी गौर का तबादला दो वर्ष पहले हो गया था। चूकी जेपी गौर विभाग के चहेते इसलिए थे क्योंकि इनके द्वारा विभाग के सभी अधिकारियों के पास उनका हिस्सा समय से पहले पहुंचा दिया जाता था। या यू काहे आप विभाग के कलेक्शन मैनेजर का कार्य कर रहे थे उच्च अधिकारियों का आशीर्वाद की वजह से दो वर्ष पूर्व ट्रांसफर होने के बाद भी वही जमे हुए थे। जब इस बात की जानकारी मीडिया को लगी तो आन फानन में तत्कालीन नियुक्त पद अधिकारी को ओसी प्रदान की गई। साथ ही दो दिवस के अंदर कार्य भार देने की बात की गई। आप सभी लोगों को अवगत कराते हुए बताना चाहते है कि जे पी गौर वेयरहाउस प्रभारी का दो वर्ष पहले तबादला कर दिया गया था। वहीँ उनके बदले अन्य अधिकारी को नियुक्त किया गया।उनके द्वारा कई बार सिहोरा जेल रोड के पास बने वेयरहाउस ऑफिस में जा कर सम्पर्क किया गया पर उनके द्वारा सिहोरा ऑफिस नहीं छोड़ा जा रहा था।
विभाग में मचा हडकम्प -तबादले की जानकारी जैसे ही मीडिया को लगीं। उसी समय से इनके विभाग सहित अन्य लोगों में हडकम्प मच गया। नये अधिकारी ने मीडिया के हतयक्षेप के बाद सिहोरा वेयरहाउस में प्राप्त की ओसी। अब पद भार सभालेगें ये अधिकारी -मेवा फरोश
स्थानीय लोगों ने बताया कि अमरपाटन से आये हुये अधिकारी ने शुक्रवार को शाम 3 बजे के दौरान ओसी प्राप्त कर ली है। वहीं दो दिवस में चार्ज लेने की बात रखी गई हैं।




