अवैध शराब बेचने की फिराक में खड़े दो आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता । बेलबाग थाना प्रभारी एसएल वर्मा से मिली जानकारी अनुसार पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि भानतलैया सामुदायिक भवन के सामने भारी मात्रा में शराब रखेे ग्राहक का इंतजार कर रहा है सूचना पर दबिश दी गई जहां एक व्यक्ति प्लास्टिक की बोरी लिये खड़ा है जो पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसने अपना नाम आशीष चौधरी बताया जो बोरियों में 320 पाव देशी शराब जप्त करते हुये आरोपी आशीष चौधरी के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। पकडा गया आरोपी आशीष चौधरी थाना बेलबाग के एक प्रकरण में फरार था, फरार आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक द्वारा 5 हजार रूपये के नगद पुरूस्कार की उद्घोषणा की गयी थी । उपरोक्त प्रकरण मे भी आशीष चौधरी को विधिवत गिरफ्तार कर मान्नीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। इसी प्रकार एक अन्य मामले में मुखबिर से सूचना मिली कि कदम तलैया के पास एक व्यक्ति 4 प्लास्टिक के डिब्बों में कच्ची शराब अधिक मात्रा मे रखे खडा है, सूचना पर तत्काल योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी गयी, पुलिस को देखकर युवक भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिसने अपना नाम सुनील यादव उर्फ पंचू बताया, कब्जे से चारों डिब्बो की तलाशी ली गयी तो डिब्बों में कच्ची शराब भरी हुई मिली, सुनील यादव के कब्जे से 60 लीटर कच्ची शराब जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की जा रही है।



