धान खरीदी केन्द्रों में लुट रहा किसान: किसानों के हितेषी ही बने किसानों के नासूर
जबलपुर दर्पण पाटन नगर संवाददाता। पाटन मझौली विधान क्षेत्र में निवास करने वाले किसान इस समय सत्ता पक्ष एवं वेयर हाउस में धान खरीदी करने वाले स्व सहायता समूह के संचालकों से बहुत परेशान हैं। किसानों के SMS नहीं आ रहे हैं। और व्यापारियों की धान धड़ल्ले से खरीदी केन्द्र में तुलाई हो रही हैं। व्यापारियों को बारदाना उपलब्ध कराया जा रहा हैं। जिससे वह अपनी धान गोदामों से सीधे तोल करके गोदामों में रखवा सकें, ऐसा ही एक मामला इंद्रना मझोली से सामने आया है। जहा अन्नपूर्णा वेयरहाउस एवं स्व सहायता समूह की अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी जिला ग्रामीणों कार्यकारिणी सदस्य गायत्री ठाकुर द्वारा किसानों से 30 रुपए बोरे की वसूली की जा रही है। चूंकि गायत्री ठाकुर स्वयं कह रही है। विधायक जी को सब पता है। उनके ही आशीर्वाद से यह सब काम हो रहा है। आप पार्टी के है। लेकिन 30 रुपए प्रति बोरे का भुगतान तो आपको करना ही पड़ेगा अन्नपूर्णा वेयरहाउस संचालिका के द्वारा दिए गए उद्बोधन में विधायक अजय विश्नोई का नाम लिया जा रहा है। जब इस संबंध में विधायक अजय विश्नोई से बात करने की कोशिश की गई तो उनका मोबाईल रिसीव नहीं हुआ,अब पाटन मझोली विधानसभा मैं निवास करने वाले किसानों को तय करना होगा हमको अपना विधायक कैसा चाहिए वैसे देखा जाए तो धान की लूट पाटन मझोली के सभी केन्द्रों पर मंची है। एवं आज धान की खरीदी बंद हो गई है। लेकिन सत्ता पक्ष के लोगों की धान खरीद की पर्ची दे दी गई है। बस धान उनको केंद्र में जाकर जमा करना है। यह नियम सिर्फ सत्ता में बैठे लोगों के लिए है किसानों के लिए नहीं।



