16 साल पुराने प्रेमी को लगाया प्रेमिका ने ठिकाने:मफलर से गला घोंटकर करा दी हत्या

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। चरगवा थाना प्रभारी विनोद पाठक से मिली जानकारी अनुसार रात के समय ग्राम घुघरी केनाल वाले पुल के नीचे एक व्यक्ति के शव मिलने की सूचना पर पुलिस को राजाराम करपेती घुघरी ने बताया कि वह घुघरी ग्राम पंचायत का सरपंच है। सुबह 9 बजे राहगीरों से पता चला कि बरगी केनाल घुघरी पुल के नीचे पानी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा है। सूचना पर पहुंचकर देखा तो एक व्यक्ति का शव पानी में पड़ा था लोगों की मद्द से शव को बाहर निकाला गया है। अज्ञात मृतक की उम्र लगभग 40 वर्ष थी शिनाखत्गी के प्रयास किए गए मृतक की शिनाखत संदीप वगारे निवासी कैलाशपुरी गुप्तेश्वर थाना गोरखपुर के रूप में की गयी,पीएम रिपोर्ट पर मृतक की मृत्यु गला घोटने से होना पाया गया अज्ञात आरोपी के विरूद्ध धारा 302, 201 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण विवेचना में लिया गया। चरगवॉ थाना प्रभारी विनोद पाठक के नेतृत्व में थाना एवं क्राईम ब्रांच की टीम लगायी गयी। जांच के दौरान ज्ञात हुआ मृतक संदीप वगारे के प्रेम संबध लक्ष्मी शिवहरे से 16 वर्ष पहले था उसकी शादी धूमा में हुई थी 2 वर्ष पूर्व से धूमा से आकर अपने पति के साथ हाथीताल कालोनी मे रह रही है, जिसके घर के आसपास लगातार मृतक संदीप वगारे का आना जाना था एवं उसको परेशान करता था जानकारी के आधार पर संदेही श्रीमति लक्ष्मी शिवहरे को अभिरक्षा में लेकर सघन पूछताछ की गयी तो बताया कि 16 वर्ष पूर्व संदीप वगारे से उसके प्रेम सम्बंध थे,दो वर्ष से हाथीताल कालोनी में पति एवं बच्चों के साथ रह रही है। संदीप वगारे उसका पीछा करता था घर के सामने खडा हो जाता था घर मे घुसने का प्रयास करता था जबकि वह नही चाहती थी कि उसकी पारिवारिक जिंदगी में कोई हस्तक्षेप करे, इन्हीं सब हरकतो से तंग आकर उसने अपनी बडी बहन के बेटे कपिल राय बताया हत्या करने की योजना मे उसे भी शामिल कर लिया था टीम के द्वारा कपिल राय को अभिरक्षा मे लेकर सघन पूछताछ की गई जिसने हत्या करना स्वीकार किया जुपीटर गाडी में बैठाकर तिलवारा के रास्ते से चरगवॉ रोड पर ले गया,रास्ते में संदीप वगारे को अत्याधिक शराब पिलाई जिससे वह मदहोश हो गया तो एकांत मे ले जाकर मफलर से गला घोंट कर हत्या कर दी शव को नहर के पानी में फेंक दिया। आरोपी श्रीमति लक्ष्मी शिवहरे एवं कपिल राय की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त जुपिटर मोपेड, 2 मोबाईल,मृतक का पर्स,फोटो आधारकार्ड आदि जप्त करते हुए दोनो को प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार कर मान् न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।



