Uncategorisedखास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
मानव सेवा समिति पनागर के द्वारा पुलिस कर्मियों को 5 हजार एन-95 मास्क,200 लीटर सैनेटाईजर तथा 100 फेस शील्ड किए प्रदाय

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। जबलपुर पुलिस अधीक्षक की पहल पर फ्रंट लाईन में रहकर ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मियों को कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिये पुलिस कन्ट्रोलरूम जबलपुर में विनोद श्रीवास्तव अध्यक्ष मानव सेवा समिति पनागर के द्वारा 5 हजार एन-95 मास्क एवं 200 लीटर सैनेटाईजर तथा 100 फेस शील्ड अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर रोहित काशवानी को प्रदाय किये गए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर रोहित काशवानी के द्वारा सभी का आभार व्यक्त करते हुये ‘‘मानव सेवा समिति पनागर’’ का जबलपुर पुलिस की ओर से धन्यवाद दिया गया। इस अवसर पर रक्षित निरीक्षक जबलपुर सौरभ तिवारी उपस्थित थे।



