खास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेशसिहोरा दर्पण

सिहोरा जिला बनाने जनमत संग्रह की शुरूआत: 21 जनवरी को मतगणना

जबलपुर दर्पण सिहोरा नगर संवाददाता। विधानसभा 102 सिहोरा को जिला के रूप में नही  देखना चाहते,इस कुप्रचार को करारा जबाब देने के उद्देश्य से लक्ष्य जिला सिहोरा के आंदोलन समिति ने रविवार 16 जनवरी से इस विषय को जनमत संग्रह देने की शुरूआत कर दी है। इनके द्वारा लगातार पंद्रहवे धरने में समिति ने कहा कि प्रदेश और देश के लिए शिवराज और मोदी को समर्थन सिहोरा जिला को ताक पर रखकर नही दिया जा सकता है। समिति ने सिहोरा वासियों से बढ़ चढ़कर जनमत संग्रह में हिस्सा लेने की अपील की है। जनमत संग्रह की शुरुआत सिहोरा बस स्टैंड से व्यापारियों की उपस्थित एवं आमजनों के मतों से हुई। इस रविवार को कुल 129 लोगों के अपने मत का प्रयोग किया। प्रत्यक्ष और ऑनलाइन जनमत संग्रह:- लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति ने दो प्रश्नों पर जनमत संग्रह प्रारंभ किया है। पहले प्रश्न में सिहोरा जिला के विषय में हाँ/नही और दूसरे में सिहोरा के अब तक जिला न बन पाने का दोषी कौन है। ऐसे प्रश्न पूँछे गए है। प्रत्यक्ष रूप से सम्पूर्ण सिहोरा के सभी वार्ड में घर घर पहुँच कर जनमत संग्रह लिया जाएगा। इसी प्रकार ऑनलाइन के माध्यम से समिति ने एक लिंक जारी की है। जिसके माध्यम से जनमानस अपना मत प्रेषित करेगा। मतों की गणना अगले रविवार सार्वजनिक रूप से धरना स्थल पर ही कि जावेगी। जनमत संग्रह क्यों-जनमत संग्रह की आवश्यकता क्यो के उत्तर में समिति के नागेंद्र कुररिया,अनिल जैन,सियोल जैन ने बताया कि जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों ने सम्पूर्ण सिहोरा में यह प्रचारित किया है। सिहोरावासी सिहोरा जिला नही चाहते। इसके पीछे वे लगातार 18 वर्षो से उन्हें मिल रही सत्ता को मानते है। समिति ने दावा किया है। कि यह कुप्रचार है। इसे आईना दिखाने के लिए जनमत संग्रह कराया जा रहा है। जारी रहेगा आंदोलन – समिति ने पुनः घोषणा की है कि सिहोरा के जिला बनने तक यह आंदोलन अनवरत जारी रहेगा। रविवार के धरना प्रदर्शन में  उपस्थित रहे – नागेंद्र कुररिया,ए के साही,अनिल जैन,सियोल जैन,रामलाल साहू,राजेश कुररिया,सुशील जैन,पवन तिवारी,सचिन पांडे,सुखदेव कौरव,विकास दुबे,अंकुर जैन,रामजी शुक्ला,कृष्ण कुमार कुररिया,प्रयास मिश्रा, विशाल दुबे,मानस तिवारी,अमित बक्शी,नत्थूलाल पटेल,रत्नेश दुबे सहित अन्य लोगों की उपस्थिति में किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page