जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
हनुमान जी की रसोई संस्था ने वितरित किया भोजन

जबलपुर दर्पण। हनुमान जी की रसोई संस्था ने दिन मंगलवार के दिवस संस्था परिसर में जरूरतमंदों बिजली कर्मी, मजदूरों, राहगीरों व रिक्शा चालकों को भोजन का वितरण किया। संस्था पदाधिकारी एवं भक्तों का सराहनीय सहयोग रहा। इस अवसर पर हनुमान जी की रसोई संस्था की पार्वती दुबे, थाना प्रभारी जितेन्द्र यादव बरेला, विवेक दुबे, राजेश दुबे, मुस्तफा, कालू गुप्ता, रजनी तिवारी, डॉ.आदित्य पचौरी, कल्पेश, प्रियंका, संदीप दुबे, एड, जय प्रकाश ढिमोले, दीपांकर, दीक्षा, श्रुतो, जगदीश तिवारी बानापुरा होशंगाबाद, प्रदीप तिवारी मुगली करकबेल, श्यामसुंदर दुबे आदि उपस्थित रहे।



