डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

भाजपा युवा मोर्चा ने रखा योग स्पर्धा का कार्यक्रम

लोगों को योग करके निरोग रहने की दी जा रही सलाह

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो।भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा व युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार के आह्वान पर भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत के मार्गदर्शन व भाजयुमो जिलाध्यक्ष अविनाश छावड़ा के निर्देशन स्वामी विवेकानंद जी की जन्म जयंती के अवसर पर युवा मोर्चा के द्वारा सेवा सप्ताह का कार्यक्रम किया जा रहा है। इसी तारतम्यता में युवा मोर्चा के द्वारा योग स्पर्धा का कार्यक्रम युवा मोर्चा करंजिया द्वारा रखा गया। जिसमें युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं सहित अन्य लोगों ने योग करते हुए कार्यक्रम में भाग लिया। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया ने योग को स्वीकार किया है। योग्य विश्व को भारत की एक अनमोल देन है , जो स्वस्थ तन और मन में शांति एवं एकाग्रचित्त रखती है। योग हमारी संस्कृति हमारी विरासत है, योग स्वस्थ एवं सुख एवं सुंदर जीवन का मार्ग है,
योग करे निरोग रहे। व्यक्ति की मानसिक शारीरिक और मनोवैज्ञानिक स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। योग करके मजबूत और स्वस्थ शरीर पाने में हमारी सहायता करता है। कोविड-19 जैसी महामारी से उत्पन्न हुई चुनौतियों से जीतने के लिए योग सहायक है। कार्यक्रम मेंं युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष ऋतुराज टांडिया, राजेंद्र नंदा, नंदु पड़वार, दिलीप, अंकित भवेदी, साहिल सिंह, हरिओम कुमार, पप्पू यादव, पूरन सिंह, सिवनारण, सुदेश, अनूप गौतम, रुद्र पाठक सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page