डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

संगठन को डिजिटल करने भाजपा का संगठन एप्प लांच

बूथ विस्तारक हेतु भाजपा कार्याकर्ताओं की पत्रकार वार्ता

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। भारतीय जनता पार्टी म.प्र. द्वारा श्रद्वेय ठाकरे जी के जन्मशताब्दी वर्ष जन्माष्ठमी 2021 से 2022 तक संगठन पर्व के रूप मे मनाने का निर्णय लिया है जिसके अन्तर्गत भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के निर्देशानुसार एवं प्रदेश महामंत्री व संभागीय प्रभारी शरतेन्दु तिवारी एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर के मार्गदर्शन मे प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे वक्ता के रूप मे जिला संगठन प्रभारी गिरीश द्विवेदी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत ने संबोधित करते हुए बताया कि आज भारतीय जनता पार्टी को बीज से वटवृक्ष बनाने वाले श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे जी की जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य मे संगठन पर्व के तहत बूथ विस्तारक योजना प्रारंभ की गई है। बूथ विस्तारक योजना के अन्तर्गत पार्टी के वरिष्ठ नेता मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, मंत्री, सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि एवं समस्त पदाधिकारी सहित 20 हजार कार्यकर्ता आगामी 20 जनवरी से 30 जनवरी तक म.प्र. मे 65 हजार बूथो पर जाकर हर बूथ को डिजीटल व सक्षम बनाने के लिए कार्य करेगें। इस योजना के अन्तर्गत 20 हजार कार्यकर्ता 10 दिन 10 घंटे प्रतिदिन यानि कुल 10 दिन मे 20 लाख घंटे का समर्पण करते हुए प्रदेश के 65 हजार बूथों पर जाने वाले है। इसी प्रकार डिण्डौरी जिले मे 210 कार्यकर्ता 10 दिन 10 घंटे यानि 21000 घंटे का समर्पण करेगें। इस बात पर कोई अतिशयोक्ति नही होगी कि कुशाभाऊ ठाकरे की जन्म शताब्दी वर्ष मे शुरू होने वाले बूथ विस्तारक योजना राजनीति के इतिहास मे अभी तक का पार्टी का सबसे बड़ा अभियान है। इस अभियान के माध्यम से हमारे बूथ डिजीटल तो होगे ही साथ ही संगठन के कार्य का विस्तार होगा। संगठन के डिजिटलाइजेषन के लिये संगठन एप्प भी लाॅन्च किया गया है। टेक्नोलाॅजी और डिजिटलाइजेशन के इस युग में हम और भी बेहतर संगठन के लिए कार्य कर सकें इसके लिये हम बूथों को डिजिटल करने के लिए काम में जुटेगें। संगठन एप्प के माध्यम से मध्य प्रदेश में 65 हजार बूथों की जानकारी का संकलन होगा, जिसमें बूथ समिति, पन्ना समिति आदि की जानकारियों को डिजिटलाइज किया जाएगा। हमारे बूथ विस्तारक कार्यकर्ताओं से आत्मीय संवाद करते हुए विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर संवाद करेगें। बूथ विस्तारक योजना के माध्यम से हमारे कार्यकर्ता केन्द्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का काम करेगें। सभी बूथ संगठन को मजबूत बनाने एवं पार्टी के विचारों को बूथ-बूथ तक पहुंचाने के लिए हमारे कार्यकर्ता संकल्पित है। हमारे सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन पर्व के तहत हर बूथ को सक्षम बनाकर श्रद्धेय ठाकरेजी को श्रद्धांजलि देने का जो संकल्प लिया है, उसमें हमें आशा है कि हम संगठन के विस्तार और सशक्तिकरण में निश्चित तौर पर सफल होगें। बूथ विस्तारक योजना भाजपा को सर्वव्यापी, सर्वस्पर्षी बनाने के लिये मील का पत्थर साबित होगी। प्रेसवार्ता का आयोजन जिला मीडिया प्रभारी सुधीरदत्त तिवारी द्वारा किया गया। इस प्रेसवार्ता मे अजजा मोर्चा प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह तेकाम, पूर्व विधायक डी.सी.उरैती, जिला महामंत्री जयसिंह मरावी, अवध राज बिलैया, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अविनाश छावड़ा, अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष महेश सिंह धुमकेती, अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष परसराम नागेश, जिला कार्यालय मंत्री पुनीत जैन, जिला सोशल मीडिया प्रभारी पवन शर्मा सहित पदाधिकारी व कार्यकर्तागण मोजूद रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page