भाजपा ने जिला में बनाएं हैं 06 नगर केंद्र और 99 ग्राम केंद्र

शहपुरा में आयोजित हुई बूथ विस्तारक प्रशिक्षण
डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष बी डी शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत, संभागीय प्रभारी व प्रदेश महामंत्री शरदेन्दु तिवारी के मार्गदर्शन व जिला अध्यक्ष नरेन्द्र राजपूत के नेतृत्व में 20 जकनवरी दिन गुरुवार को शहपुरा के शिव सक्ति मार्केट स्थित सामुदायिक भवन में विधानसभा के शहपुरा ,शाहपुर ,मेहंदवानी, अमरपुर,मंडल के बूथ विस्तारकों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया था। बताया गया कि कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्वलित कर किया गया। बैठक के दौरान जिला अध्यक्ष नरेन्द्र राजपूत ने जानकारी में बताया कि भाजपा संगठन मध्यप्रदेश के पितृ पुरुष कुशाभाऊ ठाकरे की 100वीं जयंती संगठन पर्व के रूप में मनाई जा रही है जिसके तहत जिले के 655 पोलिंग बूथ पर बूथ विस्तारक कार्यकर्ता 20 से 30 जनवरी तक जाएंगे और दस घंटे एक पोलिंग बूथ पर काम करेंगे। प्रशिक्षण के लिए अजजा प्रदेश महामंत्री ने प्रशिक्षण में बताया कि बूथ विस्तारक योजना में जिले भर में 06 नगर केंद्र और 99 ग्राम केंद्र बनाए हैं व एक ग्राम केंद्र में दो कार्यकर्ता तैनात रहेंगे तथा एक पोलिंग बूथ पर 20 कार्यकर्ता मतदाताओं की डिजिटल जानकारी संगठन एप पर अपलोड करेंगे और मंडल विस्तारक भी दूसरे मंडलों में जाकर सरकार द्वारा चलाई जा रही जनहितैषी योजनाओं की जानकारी देंगे साथ ही कार्यकर्ताओं के रजिस्ट्रेशन के समय जहां नेटवर्क की समस्या है वहां पहले रजिस्टर में जानकारी एकत्रित करके फिर नेटवर्क में आकर एप में अपलोड करेंगे।बूथ विस्तारक विधानसभा प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष नरेंद्र राजपूत,प्रदेश महामंत्री पंकज तेकाम, जिला महामंत्री ज्ञानंदीप त्रिपाठी ,जय सिंह मरावी,पूर्व विधायक दुलीचन्द उरैती, मंडल विस्तारक इंद्रावती धुर्वे,जिला अध्यक्ष महेश धूमकेती, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गिरजा कारपेंटर, मंडल अध्यक्ष शहपुरा घनश्याम कछवाहा,मंडल अध्यक्ष मेहंदवानी, वीरेंद्र साहू,मंडल अध्यक्ष अमरपुर कृष्णकुमार मिश्रा, नगर परिषद उपाध्यक्ष अनूप गुप्ता,महिला मोर्चा अध्यक्ष लष्मी बरमैया,संतोष साहू पूर्वे जिला महामंत्री, जित्तू राय,राजेन्द्र तिवारी, पवन साहू,विष्णु साहू मंडल उपाध्यक्ष,रामानुज राव महामंत्री शाहपुर,दिलीप रजक,मोहन झारिया,सुरेन्द्र साहू,सोनेलाल परस्ते मंडल महामंत्री, सत्यम पाठक जिला मीडिया प्रभारी युवा मोर्चा,राहुल रैकवार,सलभ साहू,आशीष गौतमप्रभारी ,पदाधिकारी, कार्यकर्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।



