डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष की सौजन्य से कटनी में मुलाकात

प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात कर श्री दशरथ राठौर ने जताया आभार

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। भाजपा डिंडोरी के नवनियुक्त भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष दसरथ सिंह राठौर ने पिछले दिनों बुधवार को कटनी जिले के प्रवास पर रहे प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात की। बताया गया कि मुलाकात के दौरान दसरथ सिंह राठौर ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा से पुष्प गुच्छा भेंट कर आत्मीय मुलाकात करते हुए आभार जताया। गौरतलब है कि अभी फिलहाल ही श्री राठौर को जिला अध्यक्ष के रूप में नियुक्ति मिली है, जहां नवनियुक्त होने पर प्रदेश भाजपा संगठन का आभार भी जताया है। प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने दसरथ सिंह को क्षेत्र में बढ़िया काम करने को कहा है। जानकारी में बताया गया कि दसरथ सिंह राठौर डिंडोरी जिला में समाजसेवा के साथ साथ भाजपा संगठन डिंडोरी में पिछले कई वर्षों से सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में वर्षो से काम कर रहे है। यही कारण है कि प्रदेश संगठन ने उनकी काबिलियत को देखते हुए बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। मध्यप्रदेश के कटनी जिले में अल्प प्रवास पर पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात के दौरान भाजपा कार्य समिति सदस्य व कटनी जिला प्रभारी संजय साहू,भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष टेकेश्वर साहू, समाजसेवी राहुल गुप्ता सहित भाजपा युवा नेता रंजीत सिंह गवले सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page