जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

खाली प्लाटां में गंदगी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई

जबलपुर दर्पण। आज निगमायुक्त आशीष वशिष्ठ के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग के सहायक स्वास्थ्य अधिकारियों और मुख्य स्वच्छता निरीक्षकों के द्वारा शहर भर में, खाली प्लाटां में गंदगी करने वाले, बिना मास्क लगाए घूमने वाले नागरिकों और व्यापार करने वाले व्यापारियों के विरूद्ध चालानी कार्रवाई की गयी। कार्रवाई के संबंध में निगमायुक्त आशीष वशिष्ठ ने बताया कि शहर की सफाई व्यवस्था में सुधार लाने नगर निगम द्वारा अब लगातार गंदगी फैलाने वालों पर सख्ती की जा रही है। इसके साथ साथ कोविड-19 के संक्रमण से बचने संबंधी जारी नियमों के विपरीत कार्य करने वाले लोगों और दुकानदारों के विरूद्ध भी नगर निगम कार्रवाई तेज कर दी है। प्लाटों में गंदगी फैलाने, साथ-साथ बिना मास्क लगाए घूमने, अवैध बैनर पोस्टर के विरूद्ध आज भी कार्यवाही की गयी। कार्यवाही के संबंध में स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि 129 दुकानदारों और नागरिकों के चालान काटे गए। इस दौरान सभी संभागों के अंतर्गत 8 हजार 9 सौ 10 रुपये से अधिक जुर्माने के रूप में वसूली कर निगम खजाने में जमा करवाई गई। शहर की सफाई व्यवस्था में सुधार लाने गंदगी फैलाने वालों के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page