नवोदय विद्यालय में व्याप्त समस्याओं को लेकर मंत्री को सौंपा पत्र

स्कूल में बनी है सुविधाओं की कमी, छात्र-छात्राओं को हो रही परेशानी
डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले के नवोदय विद्यालय धमनगॉव डिण्डौरी में व्याप्त समस्याओं को लेकर पिछले दिनों शुक्रवार को जिले में आगमन के दौरान मंत्री को पत्र सौंपा गया है। बताया गया विद्यालय में विभिन्न समस्याओं के संदर्भ में सांसद प्रतिनिधि अनुराग गुप्ता के साथ विद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर हर्ष प्रताप सिंह ने क्षेत्रीय सांसद व राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते से भेट की। गौरतलब है की समस्या को लेकर विद्यालय के प्राचार्य ने मंत्री को पानी की समस्या के समाधान करने, खेलकूद की सुविधाओं के विस्तार सहित अन्य के बारे में चर्चा किया गया। मंत्री के नगर आगमन को लेकर बहुउद्देशीय हाल के निर्माण की स्वीकृति करने के लिए भी मांग रखी गई है, जिस पर मंत्री श्री कुलस्ते आश्वसन देते हुए जल्द समाधान करने की बात कही गई है। विद्यालय में मंत्री से मुलाकात के दौरान विद्यालय के संचिता बनर्जी, योगेश्वर वर्मा, जनार्धन यादव बोरकर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।



