आदतन अपराधी शालू उर्फ इमरान को न्यायलय ने भेजा जेल

आरोपी के खिलाफ एक दर्जन से ज्यादा मामले हैं, कोतवाली थाने में दर्ज
डिंडोरी,जबलपुर दर्पण न्यूज। जिला मीडिया सेल प्रभारी एवं सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी जिला डिण्डौरी मनोज कुमार वर्मा द्वारा बताया गया कि थाना डिण्डौरी के अप0क्र0 50/2022 के आरोपी शालू उर्फ इमरान पिता जलीलयार उर्फ जालिम खान उम्र 27 वर्ष निवासी वार्ड क्र. 01 सुबखार डिण्डौरी को जेल भेजा गया है। बताया गया कि लोगों को लोहे के धारदार हथियार से डराने, धमकाने सहित मारपीट करने के मामले में थाना कोतवाली द्वारा 25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया करते हुए जिला अदालत में पेश किया गया जहां से आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। गौरतलब है कि आरोपी के विरूद्ध अन्य मामले जैसे घर में घुसकर चोरी करना एवं जैसे दर्जन भर से ज्यादा अपराध कायम है। इसी तरह अन्य अवैध
कार्यों में सक्रिय रहने के कारण आमजन भययुक्त रहते हैं। एसे ही अन्य मामले भी आरोपी के विरूद्ध मामला पंजीबद्ध हैं। न्यायालय ने गंभीरता को देखते हुए उक्त मामलों की सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जिला डिण्डौरी द्वारा आरोपी को जेल भेजा गया है।



