हिंदू रीति-रिवाज के साथ मंत्रोच्चारण के बीच हुई घर वापसी

विश्व हिंदू परिषद व अभाविप के कार्यकर्ताओं का रहा अनुकरणीय प्रयास
डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले में जिस प्रकार से बजाग क्षेत्र में धर्मांतरण की गतिविधियों की खबर लगातार सुनाई पड़ रही थी, उसमें एक सुखद खबर आई है। बताया गया कि विगत दिवस नीलकोना में ईसाई धर्म अपना लिए परिवारों ने हिंदू धर्म में मंत्रोच्चार के बीच घर वापसी की है। इस पूरे कार्यक्रम के निमित्त प्रखंड अध्यक्ष दिगंबर पाठक ने बताया कि विगत पिछले कई वर्षों से क्षेत्र में लगाता धर्मांतरण कराने का करोबार ईसाई मिशनरियों के द्वारा किया जा रहा है। जिसके विरुद्ध में विहिप व विद्यार्थी परिषद के संयुक्त अभियान चला रखा है, अभियान के तारतम्य में यह घर वापसी का कार्यक्रम हरि सिंह धुर्वे के घर पर किया गया। जानकारी में बताया गया कि हरि सिंह धुर्वे व उसके संपूर्ण परिवार ने जो कि किसी कारण वश ईसाई पूजा पद्धति को मानने लग गए थे व कहीं ना कहीं सनातनी परंपरा से अलग हो गए थे। जिन्हें इस गलती का एहसास हुआ और वह वापस अपने मूल धर्म में आ गए जिसको लेकर क्षेत्र व गांव के लोगों ने उनका स्वागत किया। साथही उन्होंने यह विश्वास भी दिलाया कि जिस प्रकार से उनके द्वारा गलती की गई थी उस गलती की पुनरावृत्ति नहीं होगी। क्षेत्र में जितने भी लोगों ने अपना धर्म परिवर्तन किया है उन्हें वापस वह अपने मूलधर्म में लाने का प्रयास करेंगे इस पूरे कार्यक्रम को नेतृत्व करने का काम अखिलेश पटेरिया,लोकेश साहू, देवीदीन बरसते व अन्य प्रमुख कार्यकर्ताओं ने इस पूरे कार्यक्रम में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कार्यक्रम में अपना वक्तव्य रखते हुए अखिलेश पटेरिया ने कहा कि और जो भी भाई गलती से अपनी किसी परेशानी के कारण या किसी दबाव में इसाईधर्म को मानने लग गए हैं। उन सब से अनुरोध करते हैं, वह अपने मूल धर्म में वापस आ जाए क्योंकि गलती तो हुई है, किंतु उस गलती की क्षमा भी है। और उन धर्म प्रचारकों को सक्त चेतावनी दी हैं की भूल से भी अगर इस क्षेत्र में कोई धर्म परिवर्तन की घटना हुई तो अब यह सहन नहीं होगी और इसका बहुत बुरा परिणाम उन्हें भुगतना होगा। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अखिलेश पटेरिया,दिगम्बर पाठक, देवीदीन परस्ते,शिवम साहू,अखिलेश साहू,आनंद साहू, हर्ष भदौरिया,आकाश साहू, मुकेश बघेल सहित अन्य कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहें।



