खास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

कलेक्टर कर्मवीर शर्मा के निर्देश पर माइनिंग विभाग की कार्यवाही से जिले में मचा हड़कंप

ठेका निरस्त फिर भी निकाल रहे रेत,विभाग को लगातार मिल रही थी शिकायतें

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। जबलपुर जिले में रेत का ठेका निरस्त हो जाने पर रेत के अवैध खनन,परिवहन की लगातार शिकायत प्राप्त होने पर आज कलेक्टर कर्मवीर शर्मा के आदेश पर आज पाटन,शहपुरा,बरगी नर्मदा क्षेत्र का निरीक्षण किया गया है। शहपुरा के नर्मदा क्षेत्र में कहीं पर भी अवैध खनन करते नही पाया गया, अंधुमख बाईपास पर वाहन हाइवा क्रमांक,MP20HB7055 में रेत का अवैध परिवहन करते जप्त किया गया है। इसके साथ ही एक ट्रेक्टर बिना नंबर का रेत का अवैध परिवहन करते जप्त करके तिलवारा थाने मे खड़ा कराया गया है। तथा मंडला रोड पर हाइवा क्रमांक MP20एचबी5433 को गिट्टी का ओवरलोड करते जप्त किया गया है। वाहनो के मालिक क्रमशः  गिरन्दी लाल मल्लाह पिता परमलाल निवासी नरसिंहपुर, महेश प्रजापति,एवं आकाश बरसिया है। ग्राम सगड़ा झपनी में रेत उत्खनन की लगातार शिकायत प्राप्त होने पर आज मोके पर जाकर जाँच की गई जांच में ग्राम झपनी तहसील जबलपुर में खसरा क्रमांक,151 शासकीय भूमि पर हरिराम कुशवाह पिता रेवाराम निवासी रोसरा द्वारा 100 घन मीटर रेत का अवैध भण्डारण किया गया था जिसे जप्त कर स्थानीय निवासी को सुपुर्दगी में दिया गया है। सभी अवैध परिवहन कर्ताओ के विरुद्ध खान एव खनिज नियम 1957 की धारा 4 (1) एवं रेत नियम2019 के तहत कार्यवाही की जावेगी ,कार्यवाही खनिज निरीक्षक देवेंद्र पटले,दीपा बारेवार द्वारा की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page