अपराध दर्पणखास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

निर्माणाधीन मकान में अवैध वसूली न देने पर चले बम

घमापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कृष्णा कॉलोनी के पास का मामला

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। घमापुर थाना से मिली जानकारी अनुसार आभा पटेल ने घमापुर पुलिस को जानकारी दी कि शुक्रवार की रात तकरीबन 11:30 बजे जोरदार धमाके की आवाज के कारण में घर से बाहर निकली तब मैने देखा कि उनके निर्माणाधीन मकान में जलने के निशान दीवार पर बने हुए थे, घर पर लगे सीसीटीवी में जब उन्होंने चेक किया तो देखा कि अभिनव यादव उर्फ अंशु और बाबिल कुचबंधिया एवं अन्य उनके घर पर बम पटक कर गए, घटना में यह जानकारी मिली है। कि यह लोग निर्माणाधीन मकानों से अवैध वसूली करते हैं। एवं यदि अवैध वसूली पूर्ण नहीं होती तो  मकान मालिकों को इसी प्रकार आतंक फैला कर डराने की कोशिश करते हैं। पुलिस को अवैध वसूली की शिकायत लगातार मिलती रहती हैं। लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं होने से इनके हौसले बुलंद हैं उसी का परिणाम आज सामने आया जब एक निर्माणधीन मकान मालिक ने रंगदारी वसूल करने वालो को पैसा नहीं दिया तो रात में उनको डराने धमकाने के उद्देश्य से घर पर बम पटककर तीनों आरोपी भागने में कामयाब हो गए जिनको सी सी टीवी फुटेज में देखा जा सकता है। घटना के 24 घंटे बीतने के बाद भी आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page