सिहोरा विधायक नंदनी मरावी एवं 2% के अलावा 98% सिहोरावासी चाहते है सिहोरा जिला बने

जनप्रतिनिधियों को जनमत संग्रह कर दिखाया आईना:राजनीति न हो इसलिए दोषी कौन के आँकड़े नही किये सार्वजनिक
जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता सिहोरा। हम सभी सिहोरावासी सिहोरा को जिला बनाए जाने के पक्ष में है,लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति सिहोरा के द्वारा धरने के सोलहवें रविवार को नगर में कराए गए जनमत संग्रह की सार्वजनिक मतगणना कराई गई,जिसमे 98 प्रतिशत लोगों ने सिहोरा जिला के पक्ष में अपना मत दिया। राजनैतिक पार्टियाँ आरोप प्रत्यारोप से मामले को मचा न दे इस आशंका के मद्देनजर समिति द्वारा सिहोरा अब तक जिला न बन पाने का दोषी कौन के संबंध में पड़े मतों को सार्वजनिक नही किया। बोली सिहोरा की जनता प्रत्यक्ष रूप से डाले गए मतपत्र की गणना में कुल 1522 वोट पड़े जिसमें सिहोरा जिले के पक्ष में 1499 वोट पड़े। वही ऑनलाइन गूगल फॉर्म में कुल 1237 लोगो ने अपना मत रिकार्ड कराया जिसमे 97 प्रतिशत लोगों ने सिहोरा जिले के पक्ष में एकतरफा मत दिया। ये रहे मतदान अधिकारी सिहोरा के सेवानिवृत्त प्राध्यापक नागेंद्र कुररिया,सेवानिवृत्त बीईओ मोहनलाल गौतम,नवनीत शुक्ला और प्रकाश दुबे मतदान अधिकारी रहे जिन्होंने पड़े मतों की गणना की।
ऐसे किया जनमत संग्रह समिति के सदस्यों ने दो प्रश्नों को लेकर मतपत्र द्वारा और ऑनलाइन गूगल फॉर्म द्वारा 17 जनवरी से 23 जनवरी दोपहर 2 बजे तक जनमत संग्रह कराया। जनमत संग्रह में जनता से पूँछा गया कि आप सिहोरा जिले के पक्ष में है या नही और दूसरा यदि सिहोरा आज तक जिला नही बना तो उसका दोषी वो किसे मानती है। समिति ने दावा किया कि उन्होंने सभी व्यापारियों,कॉलेज स्तर के युवा छात्रों,नगर के वरिष्ठों सहित लगभग सभी वार्डो से जनमत संग्रह किया है।
दोषी कौन,सार्वजनिक नही किये आँकड़े जनमत संग्रह के दूसरे प्रश्न कि अब तक सिहोरा के जिले न बन पाने का दोषी वे किसे मानते है के मतों के आँकड़े को समिति ने सार्वजनिक नही किया। समिति ने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि सिहोरा जिला जनभावना का अनिवार्य विषय है इसको सामने लाना जिसमें वे सफल हुए। राजनैतिक पार्टियों को उनके जनमत संग्रह से राजनीति का अवसर मिले यह वे नही चाहते। जनमत संग्रह का सम्मान हो लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति ने म प्र सरकार के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से आह्वान किया कि उन्हें जनमत संग्रह का सम्मान करते हुए सिहोरा को जिला बनाने की कार्यवाही करनी चाहिये। साथ ही स्थानीय वे जनप्रतिनिधि जो कुप्रचारित करते है कि सिहोरा की जनता जिला नही चाहती उन्हें अपनी गलत हरकतों से अब बाज आना चाहिए। जारी रहेगा आंदोलन जनमत को जनता का आदेश मानते हुए लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति ने घोषणा की कि यह आंदोलन जिला बनने तक जारी रखा जाएगा। आज के धरने में अनिल जैन,रामनरेश यादव,विकास दुबे,सियोल जैन,अंकुर जैन,अजय शुक्ला,अमित बक्शी,रवि गोपाल चौरसिया,सुशील जैन,मानस तिवारी,मनमोहन द्वेदी,संजय पाठक,संतोष वर्मा,राजेन्द्र गर्ग,रामलाल साहू,अतुल बाजपेई, ए एन साही, सुनील गौतम,दीपक तिवारी,रामजी शुक्ला,सुखदेव कौरव सहित सैकड़ों सिहोरावासी उपस्थित रहे।



