अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

तिखारी एवं चरगवॉ के जंगल में शराब उतारने के ठिकाने पर पुलिस की दबिश

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। बरगी थाना प्रभारी रीतेश पाण्डे से मिली जानकारी अनुसार पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम तिखारी एवं चरगवॉ के जंगलों में कुछ लोग कच्ची शराब उतारने की तैयारी कर रहे यदि तुरन्त दबिश दी जाती है तो आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा जा सकता है। सूचना पर बताए स्थान पर दबिश दी गई पुलिस को अपनी ओर आता देख आरोपी जंगल का फायदा उठाकर भाग गये। पुलिस को मौके पर कच्ची शराब उतारने की 6 भट्टियो को नष्ट करते हुये आरोपियों की तलाश के लिए जंगल मे सर्चिंग की गयी तो झाडियों के बीच में 15 लीटर के कुप्पों एवं 200 लीटर के ड्रमों में कच्ची शराब उतारने तैयार किया हुआ लाहन छिपाकर रखा मिला, 10 ड्रम में एवं 300 कुप्पों में भरा हुआ लगभग 6 हजार 500 लीटर लाहन जिससे लगभग 2500 लीटर कच्ची शराब उतारी जा सकती थी उसे नष्ट करते हुये भट्टी व लाहन किनके द्वारा तैयार किया गया है इसके सम्बंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page