अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

पुरानी रंजिश पर घर के बाहर बम पटकने वाले 1 आरोपी को पुलिस ने दबोचा

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। बेलबाग थाना प्रभारी से मिली जानकारी अनुसार याशिर मंसूरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि रात में घर के बाहर 1 सुअरमार बम फूटा उसने बालकनी से देखा तो एक लाल रंग की एक्सेस स्कूटी में सवार 2 लड़के उसके घर के सामने 2 सुअरमार बम और फोड़ते हुये निकले स्कूटी की लाईट एवं बम के धुएं  की वजह से पहचान नहीं पाया, दोनों लड़के एक्सेस गाड़ी से भाग गये। कुछ दिन पहले मेरी मां रोशन बी के साथ घर में घुसकर जीशान उर्फ बिल्लू अली , लकी मिश्रा, कामरान ने बेस बाल के डंडे से मारपीट की थी, हमारी इन लोगों से पुरानी रंजिश चल रही है उसे शक है कि इन लोगों ने ही सुअरमार बम फोड़े होंगें। रिपोर्ट पर  अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। टीम  के द्वारा सीसीटीव्ही फुटेज खंगाले गये, फुटेज के आधार पर बिल्लू उर्फ जीशान अली एवं कामरान के ,द्वारा सुअरमार बम पटकना पाया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी पर 4000-4000 रूपये के नगद ईनाम की उद्घोषणा पुलिस अधीक्षक के  द्वारा की गई पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि जिला पंचायत आफिस के पास 2 लड़के संदिग्ध हालत में खड़े हैं जो एक प्लास्टिक की पन्नी में बम रखे हुये है एवं कहीं बम फैंकने की बात कर रहे हैं । बताये स्थान पर दबिश दी गई जहां एक लड़का दिखा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसने अपना नाम जीशान अली उर्फ बिल्लू बताया तलाशी लेने पर 5 सुअरमार बम रखे मिला,पूछताछ में छोटी ओमती निवासी बाबर खान से झगडा होना एवं अपने साथी कामरान के साथ बाबर के यंहां बम फेंकना बताते हुये आज भी अपने साथी कामरान के साथ बाबर के यहां बम फैंकने के लिये आना बताया,कामरान अन्य दोस्तों को लेने चला गया है। आरोपी जीशान अली से 5 सुअर मार बम जप्त करते हुये धारा 5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुये  जीशान अली को उपरोक्त प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार करते हुये फरार कामरान की सरगर्मी से तलाश जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page