अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

पनागर पुलिस की दबिश में दो वाहन चोर आय पुलिस गिरफ्त में

12 मोटर सायकिलें जप्त करने में पुलिस को मिली सफलता

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। पनागर थाना प्रभारी आर के सोनी से मिली जानकारी अनुसार टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि सूरज कुशवाहा एवं किशन कुशवाहा दोनो निवासी पनागर जो पूर्व मे मोटर साइकिल चोरी प्रकरण मे पकडे जा चुके है। वे बिना नंबर की मोटर साइकिल लिये पडाव चौराहा मे खडे है। एवं उक्त मोटर सायकल कम कीमत में बेचने की फिराक मे है। सूचना पर दबिश दी जहॉ बिना नम्बर की शाईन मोटर सायकिल में आगे सूरज कुशवाहा पीछे किशन कुशवाहा बैठे दिखे जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया मोटर सायकिल के संबंध मे पूछताछ की गयी,तो गाड़ी के कागजात नहीं होना बताया,दोनो को थाने लाकर सघन पूछताछ की गई तो उक्त शाईन मोटर सायकिल को रानीताल चौराहे से चोरी करना स्वीकर किया एवं दोनो ने मिलकर कुल 12 मोटर सायकिलें जिले के अलग अलग थाना क्षेत्र से चोरी करना बताया एवं आपस में 7 मोटर सायकिल किशन एवं 5 मोटर सायकिल सूरज कुशवाहा ने बांट लेना बताया आरोपी किशन कुशवाहा एवं सूरज कुशवाहा पनागर के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर आगे की कार्यवाही करते हुये जप्त किये गये दुपहिया वाहनों के इंजन नम्बर,चेचिस नम्बर के आधार पर मालिकों की सम्बंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page