महिला कांस्टेबल का बयान :अयाची मेरे पिता तुल्य उनको बहाल किया जाए

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। कोतवाली थाने में टीआई संदीप अयाची एवं महिला कांस्टेबल के हंगामे को शांत करने जिस प्रकार से सारा पुलिस महकमा लगा था सोमवार को उन सभी की मेहनत रंग लाई अयाची पर गंभीर आरोप लगा कर हंगामा करने वाली महिला आरक्षक ने कटनी पुलिस अधीक्षक को शपथ पत्र देकर बरही टीआई अयाची को घर का वरिष्ठ एवं पिता तुल्य बताया। सोमवार को महिला कांस्टेबल बिना जांच अधिकारी के बुलाए कटनी पहुंच गई। एवं जांच अधिकारी को एक शपथ पत्र दिया। शपथ पत्र में लिखा कि संदीप अयाची मेरे वरिष्ठ एवं पिता तुल्य हैं। उनसे भावनात्मक लगाव है। जब वह नरसिंहपुर में पढ़ती थी, वे वहां टीआई थे। महिला कांस्टेबल ने कटनी एएसपी से टीआई को बहाल करने की मांग की है। महिला आरक्षक ने कहां है कि उसे और टीआई संदीप अयाची के बारे में जो भी बातें लिखी गईं वो झूठी व निराधार हैं। आरक्षक के तौर पर गोरखपुर में उसकी ड्यूटी लगी थी। जब से उनका भावनात्मक लगाव संदीप अयाची से हो गया था। जबलपुर में उसकी कई बार तबियत खराब हुई और वह हाॅस्पिटल गई तो संदीप अयाची ने डाॅक्टर को फोन करके कई बार मेरी मदद की थी। जबलपुर कोतवाली थाने में मेरे द्वारा कोई भी हंगामा नहीं किया गया ना ही मैं कोतवाली थाने गई हूं ना ही मैं टीआई आयाची के घर गई हूं यह सब मनगढ़ंत कहानियां मीडिया के द्वारा फैलाई गई है। जो कि निराधार है। मैं पुनः एक ही बात कहना चाहूंगी उस समय मेरी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी आज मेरी मानसिक स्थिति ठीक है। इसलिए मैं कटनी एसपी महोदय के पास आई हूं संदीप अयाची मेरे पिता तुल्य जैसे हैं। उनकी बहाली की जाए जब मेरे द्वारा कोई शिकायत ही नहीं की गई तो उनको लाइन अटैच क्यों किया गया



