40 वर्षीय युवक का शव रामनगरा छोटी कैनाल में मिलने से मचा हड़कंप

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। तिलवारा रामनगरा छोटी कैनाल में एक 40 वर्षीय युवक का शव मिलने से आस पास हड़कंप मच गया मृतक के भांजे अंकित बर्मन ने तिलवारा थाने आकर सूचना दी कि मेरे मामा पंजू बर्मन की लाश रामनगरा छोटी नहर में पानी में उतरा रही है। सूचना पर तुरंत पुलिस दल मौके पर पहुंचा लाश को ग्रामीणों की मदद से नहर से बाहर निकाल कर पंचनामा कार्यवाही की गई प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस को जानकारी लगी की युवक मजदूरी का कार्य करता था एवं शराब पीने का भी आदी था वह नहर में कैसे गिरा एवं यह घटना कैसे हुई इसकी जांच की जा रही है।
पुलिस ने मर्ग कायम का मामला जांच में लिया है। जानकारी अनुसार मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि पेशे से पंजु मजदूरी करता था और शराब का नशा करता था घर पर काम करने जा रहा हूं ऐसा बोल कर गया था। घर नहीं लौटा तो परिजनों ने आसपास पता किया लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला, भांजे अंकित को नहर में मामा की लाश उतरते दिखी तो उसने घर एवं पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस उक्त मामले की सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।



