अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी व सिहोरा एसडीओपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी की पदोन्नत पर अशोक चिन्ह व स्टार लगाकर पुलिस अधीक्षक श्री बहुगुणा ने दी शुभकामनायें

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। जबलपुर पुलिस अधीक्षक श्री बहुगुणा द्वारा सेनानी के पद पर पदोन्नत हुये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर रोहित काशवानी के कंधे पर अशोक चिन्ह के साथ एक स्टार लगाकर उज्जवल भविष्य की कामना करते हुये शुभकामनाएं दी एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, जोन-1 नगरीय पुलिस जिला भोपाल के पद पर पदस्थ किये गये सिहोरा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्रुतकीर्ति सोमवंशी केे कंधों पर अशोक चिन्ह लगाकर उनको भी उज्जवल भविष्य की कामना के साथ शुभकामनाएं दी। पदोन्नती के कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उत्तर/यातायात संजय अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शिवेश सिंह बघेल,उप पुलिस अधीक्षक यातायात मधुकर चौकीकर,उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय तुषार सिंह, रक्षित निरीक्षक सौरभ तिवारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।





