दीनदयाल चौराहे,मुख्य मार्ग पर आवागमन में बाधित बने गड्ढे को समतल कर सच्ची देश भक्ति व जनसेवा का दिया परिचय

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। मालवीय चौक यातायात थाने में पदस्थ कार्यवाहक प्रधान आरक्षक प्रदीप सिंह द्वारा ड्यूटी के दौरान दीनदयाल चौराहे के मुख्य मार्ग में खुदे गड्ढे कारण आवागमन बाधित हो रहा था, सड़क दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई थी, जिसको ध्यान में रखते हुए जनहित में फावड़े की मदद से मिट्टी भरकर उक्त गड्ढे को समतल कर यातायात को सुचारू रूप से संचालित कर सच्ची देश भक्ति और जनसेवा का परिचय देने वाले कार्यवाहक प्रधान आरक्षक प्रदीप सिंह को आज दिनॉक 27.01.2022 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में श्री बहुगुणा द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट करते हुये प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पुलिस विभाग के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उत्तर/यातायात संजय अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शिवेश सिंह बघेल, सिहोरा एसडीओपी.श्रुतकीर्ति सोमवंशी,उप पुलिस अधीक्षक यातायात मधुकर चौकीकर,उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय तुषार सिंह,रक्षित निरीक्षक सौरभ तिवारी उपस्थित रहें।



