अबैध शराब बेचने की फिराक में खड़ा तस्कर: बरेला पुलिस के हत्थे चढ़ा

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। बरेला थाना प्रभारी जितेन्द्र यादव से मिली जानकारी अनुसार मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम जमुनिया केनाल सीआर पुल के पास एक व्यक्ति भारी मात्रा में देशी मसाला शराब लिए बेचने की फिराक में ग्राहक के इंतजार में खड़ा है। सूचना पर बरेला पुलिस एंव क्राईम ब्रांच की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई जहा जमुनिया केनाल सीआर पुल के पास खड़ा एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा जिसे घेराबंदी करके पकड़ा गया,नाम पूछने पर अपना नाम सन्नी उर्फ संदीप धुसिया भरतीपुर ओमती का रहने वाला बताया, आरोपी के कब्जे से केनाल के किनारे रखी 7 पेेटियों में 50-50 पाव देशी शराब के कुल 320 पाव जिनकी कीमत लगभग 35 हजार 200 रूपये के रखे मिला। आरोपी से कुल 320 पाव देशी शराब जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध आबाकरी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए उक्त शराब कहां से और कैसे प्राप्त की इस संबंध में पूछताछ की जा रही है।



