श्रीराम कथा प्रवचन मे पं ब्रजेश दुबे शास्त्री ने कहा:श्री रामचरित्र मानस जीवन के लिए प्रेरणा स्रोत

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता जबेरा दमोह। दमोह जिले के जबेरा के बीजाडोगरी सिध्दधाम गंगाझिरिया मे चल रही श्रीरामचरित मानस महायज्ञ 21 दिवसीय आयोजन के 14 दिवस श्रीराम कथा प्रवचन मे पं ब्रजेश दुवे शास्त्री राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि श्री रामचरित्र मानस जीवन के लिए प्रेरणा स्रोत है। इससे लोगों को जीवन जीने की कला की सीख मिलती है।उन्होंने कहा भगवान राम का जीवन आदर्श और मर्यादा से परिपूर्ण है। भगवान ने अपने चरित्र से यह सदेश दिया है कि सेवक सेवा भाव से ही परमात्मा को प्राप्त कर सकता है। भगवान न तो परीक्षा से मिलते हैं न ही समीक्षा से बल्कि वे सदैव प्रतीक्षा से मिलते हैं। कथा के दौरान सभी लोग भक्ति मय हो कर भगवान की चर्चा सुन रहे थे। बीच बीच मे भगवान जय श्री राम के नारे की गूंज सुनायी दे रही थी। वहीं सुबह यज्ञ परिक्रमा के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जमा हो है। भजन कीर्तन के साथ यज्ञ भगवान के दर्शन परिक्रमा की जा रही है। जिसमें संतों की तपोभूमि की पावन धारा भक्ति उत्साह के अद्भुत दर्शन हो रहे है। जिसमें समूचासिद्ध क्षेत्र भगवान राम की भक्तमय हो चला है



