गांजा बेचने की फिराक में खड़ा तस्कर:पुलिस के हत्थे चढ़ा

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। गोहलपुर थाना प्रभारी अरविन्द चौबे से मिली जानकारी अनुसार मुखबिर से सूचना मिली कि राजू उर्फ गौहर अली उम्र 50 वर्ष निवासी सिराज होटल के पास गाजीनगर अपने पास अवैध मादक पदार्थ गांजा रखे है। जो थोड़ी देर में गाजीनगर झुग्गी झोपड़ी मे अपने ग्राहकों को बेचने के लिये जायेगा,यदि तुरंत दबिश दी गयी तो रंगे हाथों पकडा जायेगा। सूचना पर एनडीपीएस.एक्ट के प्रावधानो के तहत कार्यवाही करते हुये तत्काल योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी गयी,लेमागार्डन से झुग्गी झोपड़ी जाने वाले रास्ते में मुखबिर के बताये हुलिये का व्यक्ति अपने हाथ में थैला लिये आता दिखा जो पुलिस को देखकर भागने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसने अपना नाम राजू उर्फ गौहर अली बताया,चैक करने पर गांजा रखे मिला,जिसे जप्त करते हुये आरोपी राजू उर्फ गौहर अली के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये उक्त गांजा कहॉ से और कैसे प्राप्त किया के सम्बंध में पूछताछ की जा रही है।



