अवैध शराब बेचने की फिराक में खड़े “तस्कर” को पुलिस ने दबोचा

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। घमापुर थाना प्रभारी जीआर.चंद्रवंशी से मिली जानकारी अनुसार पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि आकाश दाहिया टेस्टिंग रोड पर कच्ची शराब बनाकर कुप्पों में लेकर आ रहा है। व राजू कुचबंधिया के आंगन में रखा है। सूचना पर बताये स्थान पर दबिश दी गई जहा राजू कुचबंधिया के आंगन में एक व्यक्ति 10 प्लास्टिक के कुप्पे रखे दिखा जो पुलिस केा देखकर भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया, नाम पूछने पर अपना नाम आकाश दाहिया हनुमानताल बताया, कब्जें से कुप्पों में रखी 80 लीटर कच्ची शराब जप्त करते हुये आरोपी आकाश के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए पूर्व के अपराधिक रिकॉर्ड को दृष्टिगत रखते हुए प्रभावी प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जा रही है।



