पूर्व मंत्री हरेंद्रजीत सिंह बब्बू के समर्थन में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से मिला सिख समाज

जबलपुर दर्पण। जबलपुर के पंजाबी एवं सिख समाज की विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी गण बड़ी संख्या में आज सर्किट हाउस पहुंचकर भारत सरकार में केंद्रीय मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर जी से मिले एवं एक सुर में पश्चिम विधानसभा से पूर्व मंत्री हरेंद्रजीत सिंह बब्बू को भारतीय जनता पार्टी की सीट देने की पुरजोर मांग की गई ।
इस प्रतिनिधि मंडल में सिख समाज के धार्मिक सामाजिक शैक्षणिक राजनीतिक धार्मिक, सेवापंथी संस्थाएं एवं महिला समूह के प्रधानगण एवं पदाधिकारीगण बड़ी संख्या में शामिल रहे । प्रतिनिधिमंडल ने एक मतेन होकर श्री हरेंद्र जीत सिंह बब्बू का समर्थन किया एवं केंद्रीय मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर जी से हरेंद्रजीत सिंह बब्बू को पश्चिम विधानसभा क्रमांक 100 से भाजपा की टिकट देने की मांग की



