जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
ग्राम पंचायत इंद्राणा से कांग्रेस का घर चलो घर -घर चलो अभियान की शुरुआत

जबलपुर दर्पण संवाददाता नगर मझौली। कल1फरवरी 2022 दिन मंगलवार से मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देशानुसार घर चलो, घर घर चलो अभियान का प्रारंभ होने जा रहा है जिसमें मझौली ब्लॉक कांग्रेस कमेटी यह कार्यक्रम मझौली ब्लॉक कि इंद्राना ग्रामपंचायत से प्रारंभ कर रही है
यह कार्यक्रम जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राधेश्याम चौबे कार्यक्रम के प्रभारी वीरेन्द्र चौबे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिलीप सिंह राजपूत एवम सभी कांग्रेसजन, यूथकांग्रेस एवम् NSUI की उपस्थिति में कल 1 फरवरी 2022 दिन मंगलवार समय 12 बजे से प्रारंभ होगा !
रिपोर्ट—-ओमप्रकाश साहू



