5 फरवरी तक चलेगा भाजपा का “बूथ विस्तारक”अभियान

बूथो में किया जा रहा है वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान
जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। भाजपा नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर ने बताया कि भाजापा प्रदेश नेतृत्व ने निर्णय लिया है। बूथ विस्तार कार्य को गति देने की दृष्टि से बूथ विस्तारक अभियान अब 5 फरवरी तक चलाया जाएगा जिसमे जिन बूथों का डिजिटाइजेशन नही हुआ है। उनकी जानकारी भी पूर्ण रूप से संगठन एप्प में अपलोड की जा सके और जिन बूथों का भौतिक सत्यापन कार्य पूर्ण नही हुआ है। वह पूरा हो सके भाजपा नगर अध्यक्ष श्री ठाकुर ने बताया कि हमारे पितृ पुरुष स्व.कुशाभाउ ठाकरे जी की जन्म जयंती के अवसर पर पार्टी संगठन ने 10 दिवसीय बूथ विस्तारक अभियान प्रत्येक जिले में करने का निर्णय लिया था जिसमे पार्टी का हर कार्यकर्ता अपनी सक्रिय भागीदारी देकर बूथ को मजबूत करने हेतु 22 करणीय कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया भाजपा कार्यकर्ता बूथों में विस्तारक के रूप में जाकर बूथ समिति का भौतिक एवँ डिजिटल सत्यापन कर रहे है साथ ही पन्ना समिति और पन्ना प्रमुख बनाने का कार्य कर रहे है इसी के साथ बूथ में निवासरत वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान करने और क्षेत्र के प्रभावी वोटर की जानकारी भी संगठन एप्प में अपलोड करने का कार्य कर रहे है। बूथ विस्तारक अभियान में जबलपुर महानगर के सभी 954 बूथों में विस्तारक 10 दिनों से लगातार बूथ को मजबूत और सुदृण बनाने का कार्य कर रहे है इसी के साथ पार्टी के सभी जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी भी अपने अपने क्षेत्र के बूथ में विस्तारक का कार्य कर रहे है,और यह अभियान आगामी 5 दिनों तक और होगा जिसमें सभी अपने कार्य को पूर्ण रूप देंगे। बूथ विस्तारक अभियान में नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर ने पूर्व विधानसभा के सुभाष चन्द्र बोस मंडल एवँ उत्तर विधानसभा के पं दीनदयाल उपाध्याय मंडल के बूथों में विस्तारक के रूप में कार्य करते हुए बूथ समितियों का सत्यापन किया और बूथों की बैठकों को संबोधित किया।विधायक अशोक रोहाणी ने केंट विधानसभा में विस्तारक के रूप में कार्य किया इस दौरान उन्होंने बूथ के वरिष्ठ कार्यकर्ता लोचन प्रसाद महाराज का सम्मान भी किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राहुल दुबे,अभिषेक तिवारी,संजय वर्मा,टिकेंद्र यादव, सुरेन्द्र सैनी,अशोक रोहितास, दामोदर सोनी,शिवशंकर पाठक, अतुल जैन,मग्गन सिद्क्की,गुड्डा केवट,योगेश बिलोहा,राहुल साहू, आशीष राव,योगेश लोखंडे, कौशल सूरी के साथ मंडल विस्तारको एवँ बूथ विस्तारको ने बूथों में जाकर विस्तारक का कार्य किया।




