नोहटा मध्यांचल बैंक के कैशियर रमेश राय को सेवानिवृत्त पर दी बैंक ने विदाई

जबलपुर दर्पण दमोह संवाददाता। मध्यांचल बैंक नोहटा शाखा में कार्यरत कैशियर रमेश राय के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बैंक मैनेजर ने की। इस मौके पर उपस्थित स्टॉप गणमान्य नागरिकों ने उनके सुखमय जीवन की कामना की। इसके पहले सेवानिवृत्त हुए रमेश राय अपने गृह ग्राम सिग्रामपुर पहुंचने पर ग्राम के लोगों के द्वारा उनके सम्मान में पोंडी तिराहे पर गाजे बाजे के साथ पहुंचकर पुष्प मालाओं व श्रीफल से स्वागत किया गया सेवानिवृत्त रमेश राय अपनी सर्विस कार्यकाल में सिग्रामपुर तेजगढ़ नोहटा मैं सेवाएं प्रदान की है और अपने कार्य व्यवहार की सदैव स्मरणीय छवि के चलते लोगों के दिलों में इनके प्रति समर्पण सम्मान देखते ही बनता था जिन की सेवानिवृत्ति पर सिग्रामपुर ग्राम वासियों के द्वारा देर शाम घर तक गाजे-बाजे के साथ सा सम्मान पहुंचाते हुए सुखमय जीवन की मंगल कामनाएं की।



