डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश
अमलेश्वर धाम नर्मदा कुंड बिहड़ में सप्ताहिक राम कीर्तन का आयोजन

धर्मलाभ लेने आसपास गांवों से बड़ी संख्या में पहुंच रहे श्रद्धालु
डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले के जनपद पंचायत समनापुर अंतर्गत ग्राम पंचायत खाम्हा गांव से लगभग दो किलोमीटर दूर जंगल के बीच स्थित अमलेश्वर धाम नर्मदा कुंड बिहड़ में सप्ताहिक राम कीर्तन का आयोजन चल रहा है। गौरतलब है कि अमलेश्वर धाम नर्मदा कुंड बिहड़ से आसपास गांवों के लोगों के लिए आस्था का केंद्र बना हुआ है। बताया गया कि हर दिन सप्ताहिक राम कीर्तन में शामिल होने बड़ी संख्या में लोग पहुंच कर धर्म लाभ ले रहे हैं। आयोजन समिति द्वारा हर दिन भंडारा भी कराया जा रहा है।



