श्रीराम कथा ज्ञान महायज्ञ के आयोजन में शामिल होने पहुंच रहे श्रद्धालु

चांदरानी गांव निवासी रमेश सिंह राजपूत के निज निवास में चल रहा आयोजन
डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले के जनपद पंचायत समनापुर अंतर्गत ग्राम पंचायत चांदरानी गांव में रमेश सिंह राजपूत के निज निवास पर श्रीराम कथा ज्ञान महायज्ञ का आयोजन चल रहा है। गौरतलब है कि कथा का वाचन अयोध्या धाम निवासी प्रसिद्ध कथा वाचिका चंद्रकला देवी के मुखारविंद से संगीतमय कथा का वाचन कराया जा रहा है। श्री राम कथा ज्ञान महायज्ञ के कार्यक्रम में शामिल होने बड़ी संख्या में लोग पहुंच कर धर्म लाभ ले रहे हैं। बताया गया कि हर दिन कथा के प्रसंगों में भगवान श्रीराम चंद्र जी के पौराणिक प्रसंगों का वर्णन किया जा रहा है, जहां हर दिन कथा श्रवण करने बड़ी संख्या में लोग आयोजन स्थल पर पहुंच कर धर्म लाभ ले रहे हैं। आयोजन समिति के सदस्यों द्वारा हर दिन भंडारा भी कराया जा रहा है, जहां भंडारे का प्रसाद पाने गांव के अलावा आसपास गांवों से भी लोग पहुंच कर भंडारे का प्रसाद पा रहे हैं।



