डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेशस्वास्थ्य/सेहत दर्पण

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने कराया सूर्य नमस्कार

विभिन्न योग आसनों के फायदे गिनाकर करवाया जा रहा अभ्यास

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद डिंडोरी के द्वारा स्वतंत्रता के 75वीं वर्षगाँठ में आज़ादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में 75 करोड़ सूर्य-नमस्कार के संकल्प महाअभियान के निमित्त कार्यकर्ताओं के साथ योग करवाएं जा रहे हैं। सूर्य नमस्कार के दौरान जिला संयोजक सकते मानिकपुरी द्वारा बताया गया कि सूर्य नमस्कार योग आसनों में सर्वश्रेष्ठ है, यह अकेला अभ्यास ही साधक को संपूर्ण योग व्यायाम का लाभ पहुंचाने में समर्थ है। अभ्यास से साधक के शरीर निरोग और स्वस्थ होकर तेजस्वी हो जाता है, सूर्य नमस्कार स्त्री-पुरुष बाल युवा तथा वृद्धों के लिए भी उपयोगी है। इसी विषय को ध्यान में रखते हुए यह मुहिम संपूर्ण भारत में चलाई जा रही है जिसके तहत नगर डिंडोरी में सभी विद्यालय महाविद्यालय के छात्र छात्राओं को लगातार 1 सप्ताह तक सूर्य नमस्कार कराया जा रहा है। सूर्य नमस्कार के दौरान प्रोफेसर विकास जैन, जिला संयोजक सत्यम मानिकपुरी, नगर मंत्री धीरेंद्र चक्रवर्ती प्रांत अल्पकालीन विस्तारक अमन अठनेरिया,प्रांत कार्यकारिणी सदस्य शिल्पा बर्मन, लक्ष्मण सिंह चंदेल, प्रगति सैयाम नगर एस एफ डी प्रमुख शिल्पी साहु, नगर सह मंत्री धनेश बघेल, शिवानी बर्मन प्रिया बनाफर, काजल बर्मन, वीरेंद्र धारवैया सहित अन्य कार्यकर्ता एवं छात्र मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page