खास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेशराजनीति दर्पण

मंत्री जी के दिल से नही निकल रही कांग्रेस

जबलपुर दर्पण पाटन संवाददाता। पाटन तहसील के नवीन भवन के भूमि पूजन में आए मध्य प्रदेश शासन के राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के दिल से कांग्रेश निकलने का नाम नहीं ले रही है। मौका था पाटन तहसील कार्यालय के भवन के भूमि पूजन का ? कार्यक्रम के बाद जब पत्रकारो ने पूछा देश के राज्यों में होने वाले चुनाव में भाजापा की सरकार कहां-कहां बन रही है। इस बात का जवाब देते देते मंत्री जी की जुबान फिसल गई और बातों बातों में कह दिया योगी जी पूरे देश के नेता हैं। पांच राज्यों के होने वाले चुनाव में कांग्रेश की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी यह सुनते ही बाजू में बैठे पाटन विधायक अजय विश्नोई ने मंत्री जी को धीरे से कोहनी मार कर मंत्री जी की गलती बताने की कोशिश की,लेकिन बात जुबान से निकल चुकी थी और जुबान से निकली बात सबल नही सकती थी उसके लिए बहुत देर हो चुकी थी खैर मंत्री जी के दिलो-दिमाग से कांग्रेस का नाम नही निकल रहा है। मध्य प्रदेश शासन के जिम्मेदार राजस्व मंत्री का बयान चारो तरफ चर्चा का विषय बना हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page