पंचायत सचिव तथा रोजगार सहायक पर गिरीगाज

जबलपुर दर्पण। ईएसओ इंडिया टीम द्वारा सिहोरा तहसील के अंतर्गत गोसलपुर स्थित धरमपुरा ग्राम पंचायत में सरपंच / सचिव की अनुपस्थिति तथा सरपंच पंचमलाल , सचिव भागचंद राय एवं रोजगार सहायक प्रदीप साहू द्वारा शासकीय राशि का दुरूपयोग करते हुए लाखों का गबन करते हुए जनता के साथ किये गए भ्रष्टाचार की शिकायत केंद्रीय मंत्री ,पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास मंत्रालय , मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश समेत जिला कलेक्टर को साक्ष्यों के साथ शिकायत सौंपी थी जिसके बाद कार्यालय मुख्य कार्यपालन अधिकारी सिहोरा जनपद पंचायत की सीईओ आशा देवी पटले द्वारा जांच दल गठित कर तीन सदस्यी अधिकारियों को जांच सौपी जिसमे सहायक यंत्री , ए पी ओ मनरेगा तथा श्री इमरत ठाकुर पीसीओ से जांच प्रतिवेदन चाहा गया था | जिसमे कई महीनों की जांच के बाद ईएसओ इंडिया द्वारा प्रस्तुत शिकायत एवं साक्ष्यों को सत्य पाया गया और जांचोपरांत प्रधानमन्त्री आवास योजना एवं मनरेगा में सचिव एवं रोजगार सहायक को दोषी पाया गया है। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए दोनों अधिकारीयों के विरुद्ध जांच कराकर , दोषी पाए गए अधिकारियों पर बड़ी कार्यवाही की। इस पूरी मुहीम में राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण सिंह , राजकुमार चक्रवर्ती , पवन देवक , विपिन दत्ता , लोकेन्द्र सिंह , पंकज पटेल , आशीष पटेल बजरंगी , विक्रम चौधरी समेत अन्य की भूमिका महत्वपूर्ण रही।



