शिक्षित समाज ही समृद्ध राष्ट्र की आधारशिला है शिक्षा के बिना समानता असंभव है

जबलपुर दर्पण। आज संत रविदास युवा विचार मंच के तत्वाधान में प्रत्येक वर्ष के अनुसार इस वर्ष भी संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की जयंती के 1 दिन पूर्व गढा रामलीला मैदान सामुदायिक भवन मैं कन्या पूजन व विशाल समरसता भोज का आयोजन किया गया। जिसमें गढ़ा क्षेत्र के बड़ी संख्या में सभी समाज ,वर्गों के नागरिकों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत संत रविदास जी के माल्यार्पण, पूजन से आरंभ हुई इसके बाद 21 कन्याओं के पैर पूजे गए,और समाज के वरिष्ठ विद्वानों द्वारा अपने अपने विचार व्यक्त किए गए ।कि कैसे सनातन धर्म में हम समरसता को और बढ़ाएंगे आज के इस कार्यक्रम की अध्यक्षता किशन चौधरी द्वारा की गई कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भेड़ाघाट से आए महंत हरी दास महाराज के द्वारा हुई। कार्यक्रम में अतिथि तरुण रोहिताश, पवन रोहिताश, अशोक मिश्र, अशोक मानोध्या थे। आभार प्रदर्शन प्रकाश अवस्थी द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम के संयोजक विवेक अहिरवार, नीलू चौधरी जी थे इस कार्यक्रम में विशेष रूप से दीपक सेन, गणपत कोष्टा, ओम प्रकाश कोष्टा, मदन कोष्टा, राम सोंधिया, तेजस्वी पांडे, निशांत बाजपेई, प्रकाश अवस्थी, सन्नी बाखरू, राजेंद्र तिवारी, संतोष चौधरी, सुनील चौधरी, शानू प्रधान, राहुल शुक्ला की उपस्थिति सराहनीय रही।



