जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

शहीदों को रक्तदान कर दी श्रद्धांजलि

जबलपुर दर्पण। पुलवामा में शहीद हुए जवानों को सच्ची श्रद्धांजलि देने का काम जबलपुर की समाजसेवी संस्थाओं के द्वारा विगत दिवस किया गया और उनकी याद पर किसी का जीवन बचाने के लिए नि:शुल्क रक्तदान शिविर मेडिकल कॉलेज व अस्पताल के ब्लड बैंक की टीम के सहयोग से किया गया। यह कार्यक्रम श्री स्वयं सिद्ध साई धाम मंदिर समिति आदर्श नगर ग्वारीघाट रोड़ पर मां रेवा नि:शुल्क रक्तदान मानव सेव, दिशा वेलफेयर समिति, अनुश्री वेलफेयर सोसायटी, महादेव रक्तदान, मां नर्मदा रक्तदान ग्रुप, रक्तदान महादान कर्तव्य सभी सामाजिक संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। जिसमें शहीदों को श्रृद्धा सुमन अर्पित करने 16 रक्तवीरों ने रक्तदान किया, ताकि उनका लहू मेडिकल में भर्ती पीडि़तों के काम आ सके। सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों ने बताया कि समय-समय पर उनके द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित करके जनमानस को जागरूक करने का काम किया जाता है, ताकि समाज का प्रत्येक वर्ग रक्तदान करने आगे आए और रक्तदान के प्रति फैली भ्रांतियां दूर हो सके। इसी के तहत उनके द्वारा हर माह रक्तदान शिविर विभिन्न स्थानों में आयोजित करवाया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page