ज्वेलर्स दुकान में लूट करने वाले इरानी गिरोह के 2 शातिर लुटेरे को चरगंवा पुलिस ने दबोचा

शहपुरा,बेलखेड़ा,मझोली थाना क्षेत्र में की गई चोरियों का हुआ खुलासा फरार आरोपियों कि सरगर्मी से तलाश
जबलपुर दर्पण/नगर ब्यूरो। चरगंवा थाना प्रभारी विनोद पाठक से मिली जानकारी अनुसार दि.13 फरवरी 22 को श्रृजल सोनी निवासी ग्राम बिजौरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी महिमा ज्वेलर्स नाम से सोनेे चांदी की दुकान है। सुबह अपनी दुकान में बैठा था 2 लड़के जिनकी उम्र लगभग 25-30 वर्ष थी जो पल्सर मोटर साइकिल क्र एमपी 04 व्हीसी 9850 से मेरी दुकान आय और दूसरी मोटर सायकल से 2 लड़के और पीछे-पीछे आये जो दुकान के थोड़ी आगे मोटर सायकल खड़ी कर के रुक गए दुकान में आकर सोने की झुमकी एवं टाप्स दिखाने का बोला मेरे द्वारा सामान दिखाया गया दोनो लड़के बार बार आईटम बदल बदल कर मांग कर रहे थे, तभी एक लडके ने उसके हाथ से एक डिब्बा जिसमें 6 जोड़ी सोने की झुमकी तथा दूसरे डिब्बे में रखे जेवर छीनकर दोनों दौडकर बाहर खडी पल्सर मोटर सायकल से चरगवां गोटेगांव की ओर भागे,तभी उनके दोनों साथी भी भाग गये। में दुकान से मदद के लिए चिल्लाया तो उसका भाई सचिन सोनी,भूपेन्द्र ठाकुर,टावल आ गये उसके भाई ने कार से उन लड़कों का पीछा किया जो चरगवां के पेट्रोल पम्प से धूमा रोड तरफ भाग गये,रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। जॉच में पुलिस टीम को पता चला कि उक्त घटना को मोहसिन खान वं मुस्तफा खान ने अपने साथियों के साथ मिलकर अंजाम दिया है। पुलिस अधीक्षक द्वारा दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी पर 7000-7000 रूपये,नगद ईनाम की उद्घोषणा की गयी। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि जबलपुर से एक पल्सर मोटर साइकिल क्र एमपी 04 व्हीसी.9850 से दो लड़के गोटेगांव तरफ जा रहे हैं। सूचना पर तत्काल नाकाबंदी की गयी,गुर्रहा के जंगल के पास पल्सर मोटर सायकिल से 2 युवक आते दिखे, जिनको घेराबंदी कर पकड़ा गया,नाम पता पूछाने पर दोनो ने अपने नाम मोहसिन पिता रफीक खान उम्र 30 वर्ष निवासी गुप्ता नगर,भानपुर, हुजुर थाना निशातपुरा जिला भोपाल एवं मुस्तफा पिता जाहीर खान उम्र 23 वर्ष निवासी अमन कालोनी हाउसिंग बोर्ड करोंद वार्ड न.78 भोपाल थाना निशातपुरा जिला भोपाल बताये, साइकिल के संबंध में पूछताछ करने पर मोटर साइकिल अबुतराब खान भोपाल की होना बताये एंव ग्राम बिजौरी की ज्वेलर्स दुकान में अपने साथियो के साथ लूट की घटना को अंजाम देना स्वीकार किये,दोनो आरोपियो को थाना लाकर सघन पूछताछ करने पर ग्राम बिजौरी में महिमा ज्वेलर्स की दुकान में अपने अन्य साथी साहिल खान,खैबर खान, अबुतराब खान,गब्बर खान, तनवीर खान के साथ, इयान कार एंव पल्सर मोटर साइकिल से आकर घटना को अंजाम देना स्वीकार किये। आरोपियों से महिमा ज्वेलर्स की दुकान से छीने हुये जेवर अपने अन्य साथियों के पास होना बता रहे है। पकडे गये दोनो आरोपी एवं फरार अन्य साथी जिला भोपाल थाना निशातपुरा क्षेत्र के ईरानी गिरोह के सक्रिय शातिर बदमाश है। प्रकरण में गिरफ्तार उक्त आरोपियो ने अपने अन्य 05 साथियो के साथ थाना चरगवां की घटना के अतिरिक्त थाना शहपुरा,बेलखेड़ा,मझौली में लूट की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया है। प्रकरण में फरार अन्य 05 आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।



