अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

बिल्डर से प्रोटेक्शन मनी व दो प्लांट मांगने वाले शातिर बदमाशों को रांझी पुलिस ने दबोचा

जबलपुर दर्पण/नगर ब्यूरो। रांझी थाना प्रभारी विजय सिंह परस्ते से मिली जानकारी अनुसार मडई निवासी सज्जन सिंह रघुवंशी,श्याम बिहारी सोनी,वरुण प्रताप सिंह सेंगर ने लिखित शिकायत दी हम तीनों पार्टनर वर्तमान मे मडई मे प्लॉटिंग कर रहेे हैं। आकाश ग्रॉवकर जो कि अपराधी प्रवृत्ति का है। मेरे मोबाईल पर फोन कर 15 लाख रूपये वं 2 प्लाट की मांग कर रहा है। यदि मेरी मांग पूरी नहीं की तो जान से खत्म कर देंगे। शिकायत पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। गठित टीम द्वारा आकाश ग्रावकर की सरगर्मी से तलाश करते हुए कामटी नागपुर महाराष्ट्र् से गिरफ्तार किया गया  आरोपी के पास से देशी पिस्टल एवं 2 कारतूस जप्त करते हुये आरोपी को मान न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर पुलिस रिमांड में लेकर सघन पूछताछ की जा रही है। आरोपी ने बताया कि मडई के सुलतान खान ने गनेश राजपूत से उसकीे बात करवाई थी,गनेश राजपूत पहले साथ में  मिलकर प्लाटिंग का काम करता था किसीबात कोलेकर मनमुटाव के कारण तीनों ने गनेश ठाकुर को अलग कर दिया था जिससे गनेश ठाकुर नाराज था और बदला लेना चाहता था,उसनेे चाऱखम्भा के अपने परिचित वसीम डागर को पप्पू सोनी,देवा ठाकुर तथा सज्जन रघुवंशी को मारने की सुपारी दी वसीम डांगर अपने अन्य अपराधी साथी शनि आदिल तथा सलमान  को लेकर पप्पू सोनी को मारने मडई आया था,प्लाट दिखाने के बहाने बुलाया था किन्तु पप्पू सोनी वहॉ नही गया जिससे सारे प्लान पर पानी फिर गया वसीम डागर को तलाश करते हुये चाकू के साथ पकडा गया। वहीं गनेश ठाकुर को मडई से पकडकर एक देशी पिस्टल तथा एक कारतूस जप्त किया गया हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page