डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेशराजनीति दर्पण

जिला भाजपा का आजीवन सहयोग निधि का कार्य निरंतर जारी

कार्यक्रम में बैठक के दौरान पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता रहे मौजूद

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। भारतीय जनता पार्टी मंडल डिंडोरी की बैठक पिछले दिनों जिला मुख्यालय में स्थित भाजपा कार्यालय में संपन्न हुई। बताया गया कि बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत, मंडल प्रभारी व जिला उपाध्यक्ष मनोहर सिंह ठाकुर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। बैठक की शुरुआत में भाजपा के प्रेरणा स्रोत पंडित दीनदयाल उपाध्याय डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता के तेली चित्र पर माल्यार्पण कर बैठक प्रारंभ की गई। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत एवं मंडल प्रभारी मनोहर सिंह ठाकुर ने डिंडोरी मंडल के अंतर्गत सभी ग्राम केंद्रों के प्रत्येक मतदान केंद्र की बूथ समिति एवं पन्ना प्रमुख की समीक्षा की। बैठक में सभी विस्तार को से रजिस्टर एवं पंजी को पूर्ण कर जमा करने को निर्देशित किया गया। आयोजित बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत ने कहा कि प्रदेश द्वारा निर्देश मिला है, कि हमें विस्तारक योजना को कार्य जल्द से जल्द पूर्ण करना है। साथ ही आजीवन सहयोग निधि का जो लक्ष्य हमें मिला है, उसे जल्द से जल्द पूर्ण कर प्रदेश कार्यालय को जमा करेंगे। बैठक के दौरान मंडल प्रभारी मनोहर सिंह ठाकुर ने कहा कि मंडल डिंडोरी ने पिछली बार आजीवन सहयोग निधि का लक्ष्य पूर्ण किया था, इस बार भी हम तन मन धन से सहयोग कर आजीवन सहयोग निधि का लक्ष्य पूरे तन्मय के साथ करेंगे।

मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह ठाकुर ने किया कार्यक्रम का संचालन :-

गौरतलब है कि जिला मुख्यालय स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में पिछले दिनों बैठक के दौरान अजजा मोर्चा के जिला अध्यक्ष महेश सिंह धूमकेती, अजा मोर्चा जिला अध्यक्ष परसराम नागेश, मंडल उपाध्यक्ष नंदकिशोर उचेहरा, भाजपा के कुंजन नंदेहा, विधि प्रकोष्ठ संयोजक सुदील बरमैया, कोषाध्यक्ष उदयभान सिंह, पार्षद पुरुषोत्तम विश्वकर्मा, कार्यालय मंत्री देवेंद्र पांडे, आईटी सेल मंडल संयोजक स्वप्निल छेतीजा, मानसिंह परमार, प्रेम सिंह धुर्वे, भीखम धुर्वे, धर्मेंद्र जैतवार, मान सिंह गौतम सहित बूथ विस्तारक एवं कार्यकर्तागण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page