5 हजार के ईनामी आरोपी को पनागर पुलिस ने दबोचा

जबलपुर दर्पण नप्र। जबलपुर के पनागर थाना अन्तर्गत हत्या के प्रयास के प्रकरण मे 2 वर्ष से लगातार फरार चल रहा 5 हजार रूपये का ईनामी आरोपी को पकड़ने में पनागर पुलिस को सफलता मिली है। यह है मामला, पनागर थाना प्रभारी आर.के सोनी ने जानकारी दी कि पनागर के अपराध क्रमांक 1019/19 भादवि एवं एस.सी.एस.टी के प्रकरण में सोनू यादव पिता ओमकार यादव नई बस्ती परियट पनागर निवासी घटना दिनॉक से फरार चल रहा था आरोपों की गिफ्तारी के लिए पुलिस टीम के द्वारा आरोपी के हर संभावित ठिकाने पर दबिश दी जा रही थी। आरोपों के पकडे न जाने पर पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा द्वारा 5 हजार रूपये के ईनाम की उद्घोषणा की गयी थी। पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि फरार आरोपी सोनू यादव अपने घर आया है।सूचना मिलते ही तत्काल दबिश देते हुये प्रधान आरक्षक सुशील त्रिपाठी,आरक्षक देशपाल की टीम द्वारा योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर आरोपी को पकडा गया है। प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार करते हुये मान्नीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।



