जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
अंकुर कार्यक्रम के अंतर्गत कलेक्ट्रेट में हुआ पौधारोपण

जबलपुर दर्पण। अंकुर कार्यक्रम के तहत एक से पाँच मार्च तक के पौधारोपण महाअभियान में आज कलेक्ट्रेट स्थित उद्यान में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। माह के पहले कार्य दिवस पर आज सुबह कलेक्ट्रेट कार्यालय में राष्ट्रगीत वन्दे मातरम का गायन हुआ। कार्यक्रम में कलेक्टर डॉ इलैयाराजा टी, अपर कलेक्टर राजेश बाथम, शेर सिंह मीणा एवं सुश्री विमलेश सिंह ने पौधे रोपे । इस अवसर परविभिन्न विभागों के जिला अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी पौधे रोपकर अभियान में भागीदारी निभाई ।



