जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
ममत्व सेवा संस्था ने किया पौधारोपण

जबलपुर दर्पण। पर्यावरण की सुरक्षा, संवर्धन और संरक्षण के लिए मध्यप्रदेश शासन के निर्देश पर जबलपुर में अंकुर अभियान के अंतर्गत आज श्री सिद्धि विनायक मंदिर परिसर धन्वंतरि नगर में अधिवक्ता विवेक नायक के मुख्य आतिथ्य में अंकुर अभियान को सफल बनाते हुए व्यापक रूप से पौधारोपण ममत्व सेवा संस्था के द्वारा स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। जिसमें अशोक, नीम, आंवला व आम के पौधे रोपकर ट्री गार्ड से पौधों को सुरक्षा भी प्रदान की गई व जहाँ पर पौधों का रोपण किया उनके घर के सामने निवासियों को उन पौधों के वृक्ष बनाने का संकल्प भी दिलाया गया। इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारियों के साथ क्षेत्रीय नागरिक भी उपस्थित रहे।



